{"_id":"5e73aced8ebc3e773921fb29","slug":"goods-are-coming-in-lohaghat-right-now-champawat-news-hld377820820","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने कहा अभी पर्याप्त मात्रा में आ रहा है सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने कहा अभी पर्याप्त मात्रा में आ रहा है सामान
विज्ञापन
लोहाघाट में बाहरी क्षेत्रों से आ वाले लोगों, व्यापारियों, कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से स्वास्?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस से सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापारियों और पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान खाद्यान्न स्टॉक की जानकारी लेने के साथ नगर में आ रहे खाद्य पदार्थों, फल, सब्जी आदि की भी जानकारी ली।
तहसील सभागार में एसडीएम आरसी गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने बताया कि अभी तक उनके पास सामान पर्याप्त मात्रा में आ रहा है। आपात स्थिति में उनके पास करीब छह दिन की उपलब्धता ही बनी रहती है। सब्जी के आढ़तियों ने बताया कि प्रतिदिन सब्जियों का वाहन आता है। मनोज साह, दीपक ठाकुर ने बताया कि उनके गोदामों में मार्च माह का पूरा स्टाक है और अप्रैल का स्टॉक शीघ्र उन्हें मिल जाएगा।
एसडीएम ने समन्वय स्थापित करने के लिए सभी व्यापारियों के फोन नंबर लिए। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपाल मेहता, मनोज गर्ग, दीपक ओली, योगेश मुरारी, अशोक सक्सेना, अखलाख अहमत, असलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
बाहर से आने वाले यात्रियों की रोडवेज में हो जांच
लोहाघाट (चंपावत)। बैठक में व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि बाहर से आने वाले हर यात्री की रोडवेज में जांच की सुविधा होनी चाहिए। जो व्यक्ति बगैर जांच के नगर में प्रवेश कर रहा है उन पर भी कार्रवाई भी होनी चाहिए।
बताया कि एसबीआई में भी कई कर्मचारी बाहर से आए हैं, लेकिन उनकी जांच नहीं हुई है। जबकि उनका संपर्क सीधे बैंक के ग्राहकों से है। संवाद