फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Give priority to pending plans officer

अपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता प्रदान करें अधिकारी

Wed, 22 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 22 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Give priority to pending plans officer
अपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता प्रदान करें अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2016-17 की प्रस्तावित जिला योजना के प्रस्तावित परिव्यय निर्धारित किए गए। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने सभी अधिकारियों को  प्रस्तावित परिव्यय 4961.00 लाख रुपये के अंतर्गत योजनाओं को प्रस्तावित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व की अपूर्ण योजनाओं को प्रस्तावित परिव्यय में प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सीडीओ ने नियोजन समिति के सदस्यों के साथ, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत से प्राप्त प्रस्तावों को भी योजना में सम्मिलित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएस भंडारी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान पीसी ककरेती, लोनिवि के डीडी भट्ट, एसीएमओ डा. रश्मि पंत, पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी, भोला बोरा, गोविंद सामंत, पुष्कर बोरा, बसंत पुनेठा, बसन्त बल्लभ भट्ट, दीपक तड़ागी, भवानी देवी, पूरन सिंह कठायत, कैलाश पांडेय आदि उपस्थित थे। संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एलएम जोशी ने किया।
विज्ञापन



विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत
चंपावत। बैठक में कृषि विभाग के 71.23 लाख, उद्यान के 88. 84, भेषज के 3.40, पशुपालन के 173.02, दुग्ध विकास के 98.70, मत्स्य के 3.45 लाख, सहकारिता के 48.95, ग्राम्य विकास के 208.09, वानिकी के 100.00, लघु सिंचाई के 40.55, राजकीय सिंचाई के 279.77 लाख, लघुडाल 135.94 लाख, नलकूप के 130.00 लाख, उरेडा के 109.80 लाख, लघु उद्योग के 19.13, खादी ग्रामोद्योग के 20,00, पर्यटन के 200,00 लाख, कला एवं संस्कृति के 12.31 लाख, अर्थ एवं संख्या के 10.11 लाख, माध्यमिक शिक्षा के 300.00 लाख, प्राथमिक शिक्षा के 128.00 लाख, क्रीड़ा के 172,08, युवा कल्याण के 175,84 लाख, चिकित्सा के 85 लाख, आयुर्वेद के 27,09 लाख, लोनिवि के 1111.76 लाख, पूल्ड आवास के 100.00 लाख, सूचना के 14.08 लाख रुपये के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed