चंपावत। जिला सभागार में डीएम ने बृहस्पतिवार को पशुपालन, पशु प्रजनन केंद्र नरियालगांव, शीतजल मत्स्य अनुसंधान, दुग्ध एवं सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने एक ही प्रकार के कार्य करने वाले विभागों को समन्वित प्रयास से अधिक से अधिक रोजगार बढ़ाने वाली योजनाओं को प्राथमिकता देने और योजनाओं में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने पशुपालन विभाग को पशुधन बढ़ाने के लिए पशुपालकों का डाटाबेस तैयार करने, पशु प्रजनन केंद्र नरियालगांव में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप क्षेत्र को मॉडल रूप से विकसित करने के निर्देश दिए। दुग्ध विभाग को जैविक पशु आहार बढ़ाने के प्रयास करने तथा दुग्ध समितियों की संख्या बढ़ाने एवं सहकारिता विभाग को अधिक से अधिक किसानों को सस्ते ऋण से आच्छादित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.बीएस जंगपांगी, सहायक निदेशक दुग्ध एनएस डुंगरियाल, मत्स्य निरीक्षक संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।