{"_id":"65df6b70eef7563bad0fb0b9","slug":"give-clean-water-otherwise-we-will-tear-down-the-pipelines-champawat-news-c-229-1-shld1010-105827-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: साफ पानी दो नहीं तो लाइन पाइपलाइन उखाड़ देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: साफ पानी दो नहीं तो लाइन पाइपलाइन उखाड़ देंगे
Wed, 28 Feb 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के लोहाघाट विकासखंड के सुंई लिफ्ट पेयजल योजना के विरोध को लेकर ग्रामीण मुखर हो गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि एक सप्ताह में कोई कार्यवाही नहीं की गई तो वे पेयजल लाइन को उखाड़ने के लिए मजबूर होंगे।
बुधवार को विपिन चंद्र ओली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल योजना से दूषित पानी आने से गांव के 40 से अधिक बच्चों के बीमार होने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। बीमार बच्चों का जिला अस्पताल और उप जिला अस्पताल लोहाघाट में इलाज चल रहा है।
कहा कि सरकार एक तरफ हर घर नल योजना में करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों को पीने योग्य पानी भी नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन देने वालों में योगेश ओली, ललित मोहन ओली, दयाकृष्ण सक्टा, हिमांशु ओली, दीपक चतुर्वेदी, चंद्रशेखर, पंकज ओली, देवेश चतुर्वेदी, राहुल राम, कमल जोशी, मयंक ओली, अनिल गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।