{"_id":"59480d5b4f1c1b486a8b46ab","slug":"girls-taught-yoga-nuances-of-pranayama","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को योग, प्राणायाम की बारीकियां सिखाई गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को योग, प्राणायाम की बारीकियां सिखाई गई
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी में योग का प्रदर्शन करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में योग सप्ताह के तहत विभिन्न स्थानों में योग शिविरों का आयोजन जारी है। सोमवार को जीजीआईसी की छात्राओं को प्रार्थना के समय योग, प्राणायाम की बारीकियां सिखाई गई। पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षकों की ओर से हिमवत्स संस्था के अंगीकृत किए गए कई स्कूलों में योग शिविर आयोजित किए गए। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलेठी, प्राथमिक विद्यालय चंपावत में योग प्रशिक्षक बीडी फुलारा, खर्ककार्की में राजेंद्र प्रसाद, त्यारकूड़ा में डॉ. डीडी जोशी, जीजीआईसी में भुवन जोशी, प्राथमिक विद्यालय लटोली में दीवान सिंह बोहरा, जूनियर हाइस्कूल डुंगरासेठी में नारायण राम टम्टा ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ ही सूक्ष्म प्राणायाम, आसन आदि की क्रियाएं सिखाई। योग शिविरों में उप शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, प्रधानाचार्या हेमंती बोरा सहित अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी प्रतिभाग किया।
घर-घर जाकर दिया जा रहा योग दिवस का आमंत्रण
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले योग शिविर की तैयारियां जोरों पर हैं। पतंजलि योग पीठ की जिला इकाई की ओर से योग दिवस में प्रतिभाग करने के लिए लोगों को घर-घर जाकर आमंत्रण दिया जा रहा है। योग समिति के लोकमणी पंत, मणिप्रभा तिवारी आदि की अगुवाई में योग दिवस में योग करने का संदेश घर-घर पहुंचाया जा रहा है।
भावातीत ध्यान का अभ्यास शिविर शुरू
लोहाघाट (चंपावत)। महर्षि विद्यामंदिर में विश्व योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग, भावातीत ध्यान का अभ्यास शिविर शुरू हो गया है। इसमें छात्र-छात्राओं समेत अभिभावक, शिक्षक भी भाग ले रहे हैं। सोमवार को योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने बताया कि 21 जून को विद्यालय में योग दिवस के मौके पर योग शिविर आयोजित किया गया है। इसका शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल गुरु पूजा के साथ शुभारंभ करेंगी। उन्होंने सभी लोगों से शिविर में भाग लेने की अपील की है।