फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   GIC will identify Fighter wide Coty

जीआईसी को मिलेगी सेनानी चौड़ाकोटी की पहचान

Tue, 12 Jan 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 12 Jan 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन

सूखीढांग का राजकीय इंटर कॉलेज अब प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामचंद्र चौड़ाकोटी के नाम से जाना जाएगा। गणतंत्र दिवस से करीब दो सप्ताह पहले क्षत्र के लोगों को यह सौगात दी गई है। बाकायदा इस आशय का प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एस राजू के हस्ताक्षर से शासनादेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


यहां के इंटर कॉलेज को सेनानी रामचंद्र चौड़ाकोटी के नाम से रखने की लंबे समय से क्षेत्र के लोग मांग कर रहे थे। करीब दो दशक पहले खुले इस कॉलेज को आखिरकार उनके नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा गैडाखाली जीआईसी का नामकरण स्कूल के लिए जमीन दान देने वाले ठाकुर गुमान सिंह महर के नाम से किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी हयात सिंह मियान ने बताया कि इस आशय का शासनादेश प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन


सूखीढांग जीआईसी में इस वक्त 267 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। प्रधानाचार्य सहित कुल 18 शिक्षक हैं। अलबत्ता अंग्रेजी प्रवक्ता का पद खाली है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, सरपंच स्वरूप राम, बीडीसी राजेंद्र सिंह, शंकर दत्त जोशी, प्रकाश चौड़ाकोटी आदि ने इसे नागरिकों की लंबे अर्से से की जा रही मांग की जीत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed