फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   GIC honored meritorious children in Digalichaud

जीआईसी दिगालीचौड़ में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
GIC honored meritorious children in Digalichaud
नेपाल सीमा से लगे जीआईसी दिगालीचौड में मेधावी छात्र को छात्रवृत्ति देते ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे जीआईसी दिगालीचौड़ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वर्गीय कमला देवी मेधावी छात्रवृत्ति की शुरूआत की गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आरएस रावत की अध्यक्षता और डॉ.सुधाकर जोशी के संचालन में आयोजित सम्मान समारोह में कोरोना महामारी को देखते हुए मेधावी छात्र छात्राओं के परिजनों को पुरस्कार दिया गया। बिंडा तिवारी के ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट ने अपनी दादी स्व.कमला देवी की स्मृति में मेधावी छात्रवृत्ति का शुभारंभ किया। जिसके तहत 86 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले हर्ष दीप जोशी, 85.6 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली दीपिका जोशी, 84 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले मनमोहन सिंह को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रावत ने विद्यालय परिवार की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। पीटीए अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सेठी ने पीटीए की ओर से छात्रा नेहा बिष्ट, योगिता जोशी, राहुलजीत कोहली को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बृजेश ढेक, एपी सिंह, पीडी मुरारी, जगदीश जोशी, हीरा सिंह बिष्ट, उमेश चंद्र जोशी, उमेद कोहली, कमला जोशी, ममता जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed