{"_id":"65355b5b9981eba5b90e6c4b","slug":"ghatotkach-festival-begins-in-chowki-village-of-champawat-champawat-news-c-229-1-shld1009-2801-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत के चौकी गांव में घटोत्कच महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत के चौकी गांव में घटोत्कच महोत्सव शुरू
विज्ञापन
चंपावत के घटोत्कच महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते सांसद अजय टम्टा। संवाद
चंपावत। चौकी गांव के घटोत्कच मंदिर में चार दिवसीय घटोत्कच महोत्सव शुरू हो गया है। सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी और जिपं सदस्य सरिता बोहरा ने महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों ने घटकू महाराज की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दोनों अतिथियों ने कहा कि ये महोत्सव अध्यात्म की रोशनी बिखेरने के साथ लोक संस्कृति को संरक्षित करने में मददगार है।
महोत्सव के श्रीगणेश से पूर्व बालिकाओं और महिलाओं ने कलश यात्रा और झांकियां निकालीं। श्री गोल्ज्यू कला दर्पण ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनमोहन बोहरा, इंदुवर जोशी, नीरज जोशी, गोविंद सामंत, बलवंत धामी, मदन सामंत, राकेश बोहरा, पूरन बोहरा आदि मौजूद रहे।
घटोत्कच महोत्सव स्मारिका का विमोचन किया
चंपावत। महोत्सव के शुभारंभ पर घटोत्कच महोत्सव स्मारिका का विमोचन भी किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद्र जोशी के संपादन में प्रकाशित इस स्मारिका में भीम पुत्र घटोत्कच की गाथा के साथ ही जिले के धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों की जानकारी से संबंधित लेख हैं। स्मारिका के प्रकाशन में नीरज जोशी, राकेश बोहरा, कपिल जोशी आदि ने सहयोग दिया है। इस मौके पर महोत्सव समिति के पदाधिकारी और स्मारिका के संपादक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। संवाद