फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Get labor related work done through women's group

Champawat News: श्रम संबंधित कार्यों को महिला समूह के माध्यम से कराएं

Tue, 14 May 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 14 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Get labor related work done through women's group
चंपावत जिला सभागार में बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
चंपावत। मंगलवार को डीएम नवनीत पांडे ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों की प्रस्तावित जिला योजना के अंतर्गत प्रस्तुत कार्य योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि श्रम संबंधित कार्यों को महिला समूह के माध्यम से कराए जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित कर लें कि इस वित्तीय वर्ष में किसानों की आर्थिक में वृद्धि हो, गांव से पलायन रुके और अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले, ऐसी योजनाओं का चयन कर लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले की सभी 24 न्याय पंचायतों में एक-एक गांव का चयन कर उस गांव को एक मॉडल गांव के रूप में विकसित करते हुए गांव में संभावित कृषि संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के तहत करें।
विज्ञापन

उन्होंने डीएचओ को मुडयानी नर्सरी को मॉडल नर्सरी बनाए जाने, रेशम विभाग को अधिक से अधिक किसानों को शहतूत के पौध वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने काश्तकारों के माध्यम से मछली की होम डिलीवरी कराए जाने की व्यवस्था करने को भी कहा। बैठक में सिंचाई, लघु सिंचाई, नलकूप विभाग को जिले में कृषि संचित क्षेत्र को बढ़ाए जाने को लेकर नहरों, गूलों का निर्माण और मरम्मत कराए जाने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह, डीडीओ दिनेश दिगारी, मुख्य कृषि अधिकारी जीएस भंडारी, डीएचओ टीएन पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed