फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   General-OBC personnel demonstrated in collectorate

जनरल-ओबीसी कर्मियों ने कलक्ट्रेट में भरी हुंकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
General-OBC personnel demonstrated in collectorate
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की जिला इकाई ने प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ की जा रही कानूनी कार्रवाई के विरोध में कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सोमवार को आक्रोशित कर्मचारियों ने एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का विरोध जताया।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि एक वर्ग के कर्मचारियों को खुश करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के पूर्व में दिए गए बयान को आधार बनाकर उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई तत्काल नहीं रोकी गई तो एसोसिएशन प्रदेश व्यापाी आंदोलन शुरू कर देगा। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी और महामंत्री गोविंद सिंह बोहरा के संचालन में प्रदर्शन करने वालों में मिनिस्टीरियल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन, रवींद्र पांडेय, जीवन चंद्र ओली, बंशीधर थ्वाल, विकास वर्मा, महेश पांडेय, महेश सिंह, कैलाश नाथ, नवीन सिंह, मालविका पंत, वीरेंद्र कार्की, आनंद सिंह, वीरेंद्र कार्की, राजीव बोहरा, गोपाल सिंह नेगी, राजेंद्र भट्ट, एमएस जीना, अमित वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed