चंपावत। जिले भर में गोवर्द्धन पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। गो पालकों ने गाय और गो वंश की पूजा-अर्चना कर आरती उतारने के साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के पकवान खिलाए। इस मौके पर सुबह मंदिरों में विशेष पूजा कर श्रीकृष्ण की भी आराधना हुई। गाय के गोशालाओं की विशेष सफाई के बाद गो वंश की पूजा-अर्चना कर पकवान खिलाए गए। जिला मुख्यालय चंपावत के त्यारकूड़ा, मादली, कनलगांव, चौकी फूंगर, कुलेठी, ढकना बडोला, खर्क कार्की, मुडियानी, चौकुनी, लटोली, सीलिंगटाक, बलानीबुंगा, दुधपोखरा, फुलारागांव, बाजरीकोट, सेट्यूड़ा, जूप, पवेत, छतार, तिलौन आदि स्थानों में गोवर्द्धन पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया।
उत्साह से की गई गोवर्द्धन पूजा
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट, पाटी और बाराकोट में गोवर्द्धन पूजा उत्साह से की गई। इस दौरान लोगों ने गो माताओं का पूजन कर उन्हें विभिन्न पकवान खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। इधर, नेपाल सीमा से लगे मड़ पसौली स्थित मां कामधेनु वात्सल्य सेवाधाम ट्रस्ट में गोवर्द्धन पूजा धूमधाम से की गई। ट्रस्ट के संचालक शंकर दत्त पांडेय ने गायों की आरती उतारकर उन्हें फूलों की मालाएं पहनाई। उन्हें विशेष पकवान, प्रसाद, फल, मिठाई आदि खिलाई। संवाद