{"_id":"65cba476f9c31558e00a627d","slug":"gaudi-power-house-will-produce-200-kilowatts-of-electricity-champawat-news-c-229-1-shld1010-105415-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गौड़ी पावर हाउस से होगा 200 किलोवाट बिजली का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गौड़ी पावर हाउस से होगा 200 किलोवाट बिजली का उत्पादन
Tue, 13 Feb 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय के गौड़ी स्थित उत्तराखंड वैकल्पिक उर्जा संस्थान (उरेडा) की ओर से पावर हाउस के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। गौड़ी पावर हाउस से उत्पादित होने वाली बिजली को ग्रिड को भेजने के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन (उर्जा निगम) की ओर से 12 किमी बिजली लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। गौड़ी पावर हाउस से चंपावत मुख्यालय के जूप स्थित बिजली सब स्टेशन तक लाइन बिछाई जा रही है। पावर हाउस से फरवरी अंत से प्रतिदिन 200 किलोवाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। उर्जा निगम के सहायक अभियंता संजय भंडारी के अनुसार विभाग की ओर से करीब 16 लाख रुपये से एलटी लाइन बिछाई जा रही है। संवाद
बाक्स
देहरादून की एक कंपनी के साथ हुआ है अनुबंध
चंपावत। उरेडा की ओर से देहरादून की एक कंपनी के साथ गौड़ी पावर हाउस के संचालन का अनुबंध किया गया है। इसके बाद उत्तराखंड पावर काॅरपोरेशन की ओर से गौड़ी से चंपावत तक बिजली लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। उरेडा की परियोजना अधिकारी चांदनी बंसल के अनुसार फरवरी अंत तक गौड़ी पावर हाउस से बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। संवाद
कोट
उर्जा निगम की ओर से गौड़ी से चंपावत जूप तक 33 केवीए की एलटी लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस लाइन के माध्यम से गौड़ी पावर हाउस से उत्पादित बिजली को ग्रिड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बेगराज सिंह, अधिशासी अभियंता, उर्जा निगम, चंपावत।