फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Garsann made permanent state capital

गैरसैंण बने प्रदेश की स्थायी राजधानी

Sat, 10 Oct 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 10 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

सर्वदलीय उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद ने 15 साल बाद भी प्रदेश की स्थायी राजधानी नहीं बनने पर नाराजगी जताई है। पर्यटक आवास गृह में शनिवार को हुई बैठक में परिषद के वरिष्ठ नेता एवं राज्य आंदोलनकारी गंगा गिरि गोस्वामी ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड के साथ उत्तराखंड का निर्माण हुआ था।

विज्ञापन


उन दोनों राज्यों में राजधानी बन चुकी है, लेकिन उत्तराखंड अब भी अस्थायी राजधानी देहरादून में चल रही है। संगठन ने पहाड़ के लोगों की भावना के अनुरूप अगले महीने गैरसैंण में होने वाले विधानसभा अधिवेशन में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री भवान सिंह परवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में परिषद ने वास्तविक राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण करने समेत सरकारी निर्माण कार्यों में गड़बड़ियों, भ्रष्टाचार पर लगाम कसने को उपाय कारगर, सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों की निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था करने की भी मांग की है। बैठक में लीलाधर खोलिया, भुवन चंद्र जोशी, खीमानंद जोशी, मदन परवाल, जगदीश भट्ट, नवीन जोशी, सुरेश उप्रेती, दिवान सिंह बिष्ट, महीपाल अधिकारी, शिव कुमार, बिशन दत्त उपाध्याय, नारायण नाथ आदि मौजूद थे। बाद में इस संबंध में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed