फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gangnaula's Dhanar Kund will entice tourists

सैलानियों को लुभाएगा गंगनौला का धनार कुंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Gangnaula's Dhanar Kund will entice tourists
लोहाघाट ब्लॉक के गंगनौला ग्राम पंचायत का खूबसूरत धनार कुंड, अब जिला योजना से इसका सौंदर्यीकरण हो? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक के गंगनौला ग्राम पंचायत के चनोड़ा और चिलकोट गांव के धनार कुंड के दिन बहुरेंगे। इस खूबसूरत कुंड को सैलानियों को लुभाने के लिए जिला योजना से दस लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सैलानियों की आमद होने से ये इलाका पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा। साथ ही क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार भी मिल सकेगा।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने इस कुंड का मुआयना किया। पर्यटन विभाग ने इसके सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव दिया था जिसे 2022-23 की जिला योजना में मंजूर करते हुए दस लाख रुपये दे दिए गए। ग्राम प्रधान कमला जोशी, पूर्व प्रधान ललित मोहन जोशी, किशोर जोशी, धर्मानंद जोशी, शंकर दत्त राय, संजय जोशी आदि ने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी और डीटीओ अरविंद गौड़ का आभार जताया। इससे पूर्व वर्ष 2001 में तत्कालीन विधायक केसी पुनेठा ने यहां द्वार के लिए 50 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन

ऐतिहासिक महत्व का है धनार कुंड
चंपावत। खोलीगाड़ नदी के करीब का धनार कुंड ऐतिहासिक महत्व का है। कुंड से ठीक ऊपर पहाड़ी पर चिलकोट का धानकेश्वर मंदिर है जहां नवरात्रि पर रात्रि जागरण होता है। कहा जाता है कि लंबे समय से चनोड़ा से लोकदेवता इसी कुंड में स्नान करते थे। जनश्रुति के अनुसार स्नान के दौरान एक बार एक महिला का पीतल का लोटा कुंड में गिर गया था। परेशान महिला को धनार बाबा ने स्वप्न में बताया कि लोटा कुंड से करीब एक किमी दूर छंसी ताल में है। महिला को वहां लोटा मिल गया। लंबे समय से स्थानीय जनप्रतिनिधि कुंड के सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed