फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Funds released for CSD canteen in Champawat

Champawat News: चंपावत में सीएसडी कैंटीन के लिए राशि अवमुक्त

Tue, 13 Jun 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 13 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Funds released for CSD canteen in Champawat
चंपावत। चंपावत में जल्द ही सीएसडी (कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट) शुरू हो जाएगी। मंगलवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान मध्य कमान के कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने ये जानकारी दी। बताया गया कि चंपावत में सीएसडी कैंटीन के विस्तारीकरण के लिए राशि अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में भी सीएसडी कैंटीन के लिए भवन बनाया जा रहा है। कैंटीन के विस्तारीकरण से चंपावत और उसके आसपास क्षेत्रों के सेना से जुड़े लोगों और उनके परिवारजनों को सुविधा मिलेगी। सीएम ने पिछले साल मई में चंपावत में कैंटीन सुविधा देने का एलान किया था। चंपावत में सीएसडी कैंटीन का विस्तार होने से 3659 पूर्व सैनिक, 1315 पूर्व सैनिक आश्रित परिवारों के अलावा असम राइफल्स और सीमा सड़क संगठन के कार्मिकों को लाभ होगा। इस वक्त यहां के लोगों को कैंटीन सुविधा का लाभ उठाने के लिए लंबी दूरी तय करनी होती है। इसके लिए उन्हें 80 किमी दूर पिथौरागढ़ या 83 किमी दूर कमलपथ (बनबसा) की सीएसडी जाना होता है। जिसमें न केवल समय, बल्कि किराये के रूप में भी मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। पूर्व सैनिक कल्याण विभाग का कहना है कि चंपावत में कैंटीन खुलने से पूर्व फौजियों और उनके परिवारों को सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed