लोहाघाट (चंपावत)। नगर में चल रही वर्चुवल रामलीला के पांचवें दिन राम, लक्ष्मण, सीता के वनगमन से लेकर दशरथ मरण की लीला का गायन किया गया। इस दौरान कोरोना काल में प्रवासियों की सेवा और समाज को जागरूकता काम करने वाले कमेटी सदस्यों को सम्मानित किया गया। कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में चेयरमैन गोविंद वर्मा, विपिन वर्मा, जगदीश साह और विजय राय की मौजूदगी में हुई रामलीला में वनवास से लेकर पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने की लीला के गीतों का गायन किया गया। इस दौरान कोरोना महामारी के चलते विभिन्न राज्यों से लौटने वाले प्रवासियों को तीन महीने तक भोजन व्यवस्था और गांव और नगर में जागरूकता का संदेश देने पर कमेटी सदस्य ईश्वरी साह, आनंद पुजारी, कैलाश बगौली, ईश्वरी साह, विमल कलौनी, मनोज साह, संजय फर्त्याल, जगदीश जोशी, पारस जुकरिया, दीप जोशी आदि को सम्मानित किया गया। संवाद