फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Freehold land is not leased from the development hang

लीज भूमि फ्रीहोल्ड न होने से विकास लटका

Mon, 07 Mar 2016 10:59 PM IST
लोहाघाट (चंपावत)।
लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 07 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर की लीज भूमि को फ्रीहोल्ड न किए जाने से यहां का विकास लटक गया है। नगर को कुदरत ने खूब सजाया संवारा है लेकिन शासकीय प्रयासों के अभाव में यह शहर बदरंग और सुविधा विहीन होता जा रहा है।
नगर में प्रवेश करने वाले लोगों को स्टेशन बाजार से मीना बाजार तक कहीं भी मूत्रालय नहीं मिलता है। शौचालय बनाने के लिए नगर पंचायत को  जमीन भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

66411 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस नगर में अंग्रेजों के समय 40969 हेक्टेयर लीज भूमि के पट्टे जारी किए गए, जिनकी  मियाद 30 वर्ष पूर्व पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद शासन ने यहां की भूमि को फ्रीहोल्ड करने के लिए लोगों से शुल्क जमा करने को कहा है। जिसके तहत 1499 लोगों ने तीन करोड़ 75 लाख 36 हजार 504 रुपये जमा किए हैं। राजस्व  विभाग की ओर से प्रत्येक आवेदक की भूमि का सर्वेक्षण भी किया जा चुका है। लेकिन उसके बाद आगे की कार्यवाही ठप पड़ी हुई है। भूमि का स्वामित्व न होने के कारण राजस्व विभाग हैसियत का प्रमाणपत्र तक नहीं देता है। जिससे लोग लंबे समय से  अनिश्चितता के बीच जीते आ रहे हैं। 


युद्ध स्तर पर चल रहा प्रपत्र भरने का कार्य
लोहाघाट। एसडीएम चंदन सिंह डोबाल का कहना है कि नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड करने के लिए सर्वेक्षण कार्य पूरा होने के बाद अब प्रपत्र भरने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस कार्य को 31 मार्च तक पूरा कर इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed