फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fraud in Champawat

सर्विलांस से ठग की लोकेशन जानने की कोशिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fraud in Champawat
चंपावत। सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर चंपावत के दो बेरोजगार भाइयों से मोटी रकम ऐंठने के मामले में पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आरोपी की लोकेशन जानने के लिए उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस में रखा गया है। जांच अधिकारी दरोगा विजय कुमार का कहना है कि आरोपी के बैंक खाते की पड़ताल की गई, लेकिन ठग ने खाते में एक भी रुपया नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन

पंचेश्वर क्षेत्र के पंकज पंत पर आरोप है कि उसने चौकी गांव निवासी मोहन राम के दो बेटों पंकज कुमार और राजकुमार से सिंगापुर में नौकरी दिलाने और वीजा बनवाने के नाम पर तीन लाख रुपये वसूले। दोनों भाइयों ने ये रकम 2018 में छह किस्तों में एक बैंक खाते में जमा कराई। ठग ने सिंगापुर में नौकरी और वीजा बनाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन न तो उन्हें विदेश में नौकरी मिली और न ही उनका वीजा बन सका। प्रभारी कोतवाल दीवान सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पंकज के खिलाफ 23 जून को आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed