Lohaghat News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग ने युवती से 1.64 लाख रुपये ठगे, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
लोहाघाट में नौकरी के नाम पर साइबर ठगों के चंगुल में आकर एक युवती ने लाखों रुपये गंवा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोहाघाट में नौकरी के नाम पर साइबर ठगों के चंगुल में आकर एक युवती ने लाखों रुपये गंवा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि नगर की एक युवती ने थाने में तहरीर देकर उसके साथ साइबर ठगी की शिकायत दर्ज की।
ये पढ़ें- Pithoragarh: शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर 90 किमी दूर मुख्यालय पहुंच लोग, प्रदर्शन कर DM को सौंपा ज्ञापन
तहरीर में कहा है कि साइबर ठग ने नौकरी दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर सात बार में कुल 1.64 लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में हस्तांतरित करा लिए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के विरुद्ध 318( 4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच एसआई अंजू यादव को सौंपी गई है। मामले की सूचना साइबर सेल को दे दी गई है।