Pithoragarh: शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर 90 किमी दूर मुख्यालय पहुंच लोग, प्रदर्शन कर DM को सौंपा ज्ञापन
शिक्षकों की तैनाती के लिए धारचूला के लोग 90 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा क्षेत्र के विद्यालयों से बड़ी संख्या में शिक्षकों के अन्य जनपदों में तबादले कर दिए गए, लेकिन नई तैनाती नहीं हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षकों की तैनाती के लिए धारचूला के लोग 90 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा क्षेत्र के विद्यालयों से बड़ी संख्या में शिक्षकों के अन्य जनपदों में तबादले कर दिए गए, लेकिन नई तैनाती नहीं हुई। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मंगलवार को धारचूला के लोग भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री किशोर कैल्विन धामी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि क्षेत्र में संचालित जीआईसी खेला, स्यांकुरी, खेत, रांथी, गलाती में पहले से ही शिक्षकों की कमी है।
इन विद्यालयों से कुछ दिन पूर्व गणित, विज्ञान, अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है और इनकी जगह नई तैनाती नहीं की गई। अधिकतर विद्यालय दो या तीन शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहे हैं।
ये पढ़ें- Amar Ujala Exclusive: अगली कक्षा में प्रवेश के लिए नहीं भरना पड़ेगा फॉर्म, अपग्रेड होगा समर्थ पोर्टल
वहीं लोगों ने आपदाकाल में क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण की भी मांग की। चेतावनी देते हुए कहा जल्द विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती और सड़कों का सुधारीकरण नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अंकेश धामी, सौरभ धामी, राहुल धामी, विपिन धामी, अजय धामी, शेखर धामी, विपिन धामी, नवीन, कविराज आदि रहे।