{"_id":"692c8114fc92551a1701c8a5","slug":"four-people-injured-after-roof-collapses-at-a-function-in-kanwad-village-referred-to-higher-centre-champawat-news-c-229-1-cpt1009-132486-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कनवाड़ गांव में समारोह में छत गिरने से चार लोग घायल, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कनवाड़ गांव में समारोह में छत गिरने से चार लोग घायल, हायर सेंटर रेफर
Sun, 30 Nov 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
पाटी(चंपावत)। देवीधुरा के कनवाड़ गांव में रविवार को यज्ञोपवीत संस्कार और शादी समारोह के दौरान घर की छत गिरने से सात लोगों को चोट लग गई। छत गिरने से दो नीचे बन रहे खाने की कढ़ाई में गिरकर झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को चंपावत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कनवाड़ गांव निवासी जगदीश राम ने बताया कि गांव के हरीश राम के घर में उसके बेटे का यज्ञोपवीत संस्कार था। जबकि एक दिसंबर सोमवार को लड़की की शादी की तैयारियां भी हो रही थी। इस दौरान दूसरी मंजिल की छत पर कई लोग बैठे थे और अचानक छत भर-भराकर गिर गई। इसमें करीब सात लोग नीचे गिर गए। दो लोग गरम तेल की कढ़ाई में गिरने से झुलस गए। ऊपर से नीचे गिर लोग नीचे बैठे लोगों पर गिर गए। गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं लगी। हादसे में पार्वती देवी (57), पुष्पा देवी (30), किशन राम (46), हिमानी (8), जगदीश राम (65), गीता देवी (35), बसंती देवी (46) तेल की कढ़ाई में झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को घायलों को देवीधुरा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पार्वती देवी, पुष्पा देवी, किशन राम, गीता देवी की गंभीर हालत को देखते हुए 108 वाहन एंबुलेंस सेवा की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। शेष अन्य तीन को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।