फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four jawans of PRD in Puranagiri fair are diarrhea

पूर्णागिरि मेले में पीआरडी के चार जवानों को डायरिया

Sun, 07 May 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 07 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Four jawans of PRD in Puranagiri fair are diarrhea
सीएचसी में भर्ती पीआरडी के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीषण गर्मी के साथ ही डायरिया की भी दस्तक शुरू हो गई है। मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर में तैनात पीआरडी के चार जवान इसकी चपेट में आए हैं। इन्हें भैरव मंदिर चिकित्सा कैंप से रेफर करने के बाद संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इधर, धाम क्षेत्र में डायरिया का मामला सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा है।

मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर में तैनात गंगनौला लोहाघाट निवासी पीआरडी जवान सुनील प्रसाद (35) पुत्र मनीराम, सुनगडारा पाटी निवासी मोती सिंह (40) पुत्र बहादुर सिंह, गंगनौला लोहाघाट निवासी रमेश राम (43) पुत्र डूंगर राम और कालाकोट बाराकोट निवासी मुकेश कुमार (40) पुत्र केशव राम को शनिवार सुबह अचानक उल्टी-दस्त होने लगे। भैरव मंदिर चिकित्सा कैंप से रेफर किए जाने के बाद उन्हें एंबुलेंस से फौरन संयुक्त चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डा. एचएस ह्यांकी के मुताबिक इलाज के बाद चारों जवानों की हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में खान-पान में असावधानी से उल्टी-दस्त होने की आशंका अधिक बढ़ जाती है। दूषित पानी भी इसका एक कारण हो सकता है।
विज्ञापन


खाद्य सामग्री और पानी की जांच कराई जाएगी
पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में एक साथ चार जवानों को डायरिया की शिकायत गंभीर है। चिकित्सा एवं खाद्य विभाग की टीम से खाद्य सामग्रियों और पीने में प्रयुक्त हो रहे पानी की जांच कराई जाएगी। -डा. केसी ठाकुर, डिप्टी सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed