फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four history sheets of Champawat missing

चंपावत पुलिस ने थानों में कराई हिस्ट्रीशीटरों की परेड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Four history sheets of Champawat missing
चंपावत/बनबसा। जिले में पुलिस की ओर से विभिन्न कोतवाली और थानों में पंजीकृत हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत सभी थानों में प्रभारियों की ओर से हिस्ट्रीशीटरों की परेड करवा उनकी मौजूदगी और कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

सभी हिस्ट्रीशीटरों को किसी भी प्रकार के आपराधिक कार्यों में लिप्त न रहने, कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित न कर शांतिव्यवस्था बनाए रखने, शांतिपूर्वक रहने और पुलिस की ओर से बुलाए जाने पर तत्काल थाने में आने की हिदायत दी गई। कई बार अपराध करने वाले, अभ्यस्त और पेशेवर अपराधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस में हिस्ट्रीशीट खुली है। इसमें पुलिस की ओर से ऐसे लोगों की लगातार निगरानी की जाती है। ताकि वह आपराधिक कार्यों से दूर रह सकें। जिले के सभी थाना क्षेत्रों कुल 25 हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें से 14 हिस्ट्रीशीटर मौजूद हैं। सात हिस्ट्रीशीटर जेल में निरुद्ध हैं। चार हिस्ट्रीशीटर लापता हैं। बनबसा के एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र के तीनों हिस्ट्रीशीटर सामान्य जीवन बिता रहे हैं। उन पर पर पुलिस की पैनी नजर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed