फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four defaulters arrested for not paying bank loan

Champawat News: बैंक ऋण का भुगतान न करने पर चार बकायेदार गिरफ्तार

Sat, 23 Dec 2023 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 23 Dec 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Four defaulters arrested for not paying bank loan
लोहाघाट (चंपावत)। सरकारी ऋणों का लंबे समय से भुगतान न करने वाले चार बकायेदारों को राजस्व विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ रकम जमा करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। विभाग की कार्रवाई से बकायेदारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

एसडीएम रिंकू बिष्ट और तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि बैंकों से विभिन्न कार्यों के लिए ऋण लेकर उसे न चुकाने वाले बकायेदारों पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि ऋण न चुकाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उनके परिजनों ने बैंक के करीब सात लाख रुपये जमा किए जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोहाघाट ब्लॉक में करीब 50 से अधिक लोगों पर एक करोड़ 22 लाख रुपये का बकाया है। इसमें राजस्व विभाग ने 72 लाख रुपये की वसूली कर ली है। उन्होंने बताया कि पांच बकायेदारों के खिलाफ ऋण न जमा करने पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बकायेदारों से जल्द अपने ऋणों का भुगतान करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed