फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four buses started operating from Nepal

नेपाल से चार मैत्री बसों का संचालन हुआ शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four buses started operating from Nepal
बनबसा (चंपावत)। करीब 19 माह बाद नेपाल की चार मैत्री बसों का संचालन भारत के लिए दोबारा शुरू हो गया है। मंगलवार देर शाम से नेपाल की महाकाली व पवनदूत यातायात समितियों ने नेपाल से दो बसें दिल्ली और दो बसें देहरादून के लिए भेजीं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष मार्च से भारत नेपाल सीमा को दोनोें ओर से सील कर दिया गया था। इसके चलते दोनों देशों के बीच संचालित होने वाली मैत्री बसों का संचालन भी बंद हो गया था। सीमा खुलने के बाद अब फिर से मैत्री बसों का संचालन शुरू हो गया है। साहिबाबाद डिपो ने 30 अक्टूबर से महेंद्रनगर से दिल्ली के लिए एक बस का संचालन शुरू किया है। मंगलवार को नेपाल ने भी चार मैत्री बसों का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

टनकपुर डिपो के आरएम पवन मेहरा ने बताया है कि जल्द ही टनकपुर डिपो की बसों का भी पूर्ववत नेपाल से संचालन शुरू किया जाएगा। नेपाल की महाकाली यातायात समिति अध्यक्ष डंपर राज पंत और पवनदूत यातायात समिति अध्यक्ष निराजन थापा ने बताया कि 19 माह से बेरोजगारी का दंश झेल रहे बस स्वामियों, चालक और परिचालकों को मैत्री बसों का पुन: संचालन होने से राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed