{"_id":"695abf32a2f28b990d0e87f0","slug":"former-soldier-honorary-naik-subedar-tikaram-of-sailanigoth-passed-away-champawat-news-c-229-1-shld1007-133804-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सैलानीगोठ के पूर्व सैनिक आनरेरी नायक सूबेदार टीकाराम का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सैलानीगोठ के पूर्व सैनिक आनरेरी नायक सूबेदार टीकाराम का निधन
Mon, 05 Jan 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के सैलानीगोठ निवासी समाजसेवी और पूर्व सैनिक आनरेरी नायब सूबेदार टीकाराम द्विवेदी का निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक जताया है। शनिवार देर शाम को पूर्व सैनिक द्विवेदी (86) का पैतृक निवास पर निधन हो गया। शनिवार को शारदा नदी के किनारे सैलानीगोठ के घाट पर उनके पुत्र दिनेश द्विवेदी ने मुखाग्नि दी। सेना की बनबसा छावनी की ओर से 26 राजपूत रेजिमेंट से आए नायब सूबेदार मोहन सिंह और नायक रवि कुमार ने भारतीय सेना की ओर से पुष्प चक्र अर्पित किया और मृतक सैनिक को अंतिम सम्मान दिया। निधन पर समाजसेवी प्रकाश चंद्र राय, कैलाश राय, उमाकांत राय, बसंत राय समेत अनेक लोगों ने शोक जताया। संवाद
विज्ञापन