फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest Fire in Lohaghat

अराजक तत्वों ने लड़ीधूरा के जंगल में आग लगाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Lohaghat
लडीधूरा के जंगल में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के लड़ीधूरा जंगल में अराजक तत्वों ने मंगलवार को आग लगा दी। इससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने आग लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन

लड़ीधूरा मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि सोमवार रात को लड़ीधूरा के जंगल धू-धू कर जल रहे थे। जंगल में आग लगती देखते मंच के सदस्य और अन्य ग्रामीण जंगल पहुंचे। उन्होंने दो घंटे की मशक्कत के बाद रात साढ़े दस बजे आग पर काबू पाया। नगेंद्र ने बताया कि जंगल में शराब की खाली बोतलें, बीड़ी, सिगरेट आदि मिले। इसे देखते हुए लगा कि यहां अराजक तत्वों ने पार्टी की थी। इसके बाद वह आग लगाकर फरार हो गए। बताया कि कोरोना काल में स्कूल बंद हैं। बड़ी संख्या में प्रवासी गांवों में लौटे हैं। इनमें से ही कुछ लोग जंगल जा रहे हैं। नकुल जोशी, गीतांजलि जोशी, दुर्गेश जोशी, नवल किशोर जोशी, जितेंद्र जोशी, रजनी जोशी, गौरव जोशी, कमल जोशी, जनार्दन जोशी, रवीश जोशी, प्रेमबल्लभ जोशी आदि ने आग बुझाने में सहयोग किया। वहीं रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी का कहना है कि वनों में आग लगाना बड़ा अपराध है। पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वनों में आग लगाने वालों की सूचना वन विभाग या पुलिस को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed