फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest Fire in Barakot

मशक्कत के बाद पाया जंगलों में लगी आग पर काबू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Barakot
बाराकोट के पम्दा और झिरकुनी के जंगलों में धधकती आग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के पम्दा और झिरकुनी के जंगलों में लगी आग पर सोमवार की देर रात काबू पा लिया गया। ग्रामीणों और वन कर्मियों की मशक्कत के बाद आग शांत हो पाई जिससे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लड़ीधुरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि पम्दा और झिरकुनी के जंगलों में करीब तीन चार दिनों से आग लगी थी लेकिन आग बुझाने के लिए वन विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। धीरे-धीरे आग बढ़ते हुए गांव में पहुंच गई। आग ने कई लोगों के घास और लकड़ियों के ढेर जला दिए।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से गिरधारी प्रसाद, चनी देवी के तीन-तीन और निर्मला देवी के दो घास के ढेर राख हो गए। आग बुझाने में गिरधारी प्रसाद का चेहरा आंशिक रूप से झुलस गया। आग बुझाने में सूरज कुमार, हिमांशु टम्टा, पंकज टम्टा, सुरेश राम, तुला राम आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed