फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest fire erupted in

मायावती आश्रम के जंगल में भड़की आग

Thu, 03 Mar 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 03 Mar 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Forest fire erupted in

अद्वैत आश्रम मायावती के जंगल में आग भड़की हुई है, जिसे बुझाने में आश्रम के अलावा वन विभाग और फोर्ती गांव के लोग जुटे हैं। आग बुझाने में फायरब्रिगेड की भी मदद ली गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन में आश्रम की सीमा से लगे वन पंचायत फोर्ती के चीड़ के जंगल में किसी शरारती व्यक्ति ने आग लगा दी। आग बढ़ते-बढ़ते आश्रम के जंगल में प्रवेश कर गई। इस दौरान चली तेज हवा ने भी आग को बेकाबू कर दिया। आश्रम प्रबंधक स्वामी अनिकेतानंद को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आश्रम के सभी कर्मियों को स्वामी आत्मयानंद के नेतृत्व में आग पर काबू करने के लिए भेज दिया और स्वयं पुलिस प्रशासन को जानकारी दी।
विज्ञापन


बाद में वन विभाग के लोहाघाट और चंपावत रेंज के कर्मचारियों के अलावा सरपंच सतीश बगौली, फोर्ती गांव के लोग भी आग बुझाने के लिए आ गए। फायरब्रिगेड ने भी मोर्चा संभाल लिया था। फिलहाल आग नहीं बुझ सकी। इस वर्ष बारिश न होने के कारण जंगल काफी संवेदनशील हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed