फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest Department repelled vehicles parked in boom parking lot

वन विभाग ने बूम पार्किंग स्थल में खड़े वाहनों को खदेड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Forest Department repelled vehicles parked in boom parking lot
टनकपुर (चंपावत)। पार्किंग स्थल विवाद के चलते वन विभाग ने बूम पार्किंग में वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगा दी है। गत बृहस्पतिवार को वहां खड़े कई वाहनों को वन कर्मियों ने विवादित पार्किंग स्थल से खदेड़ दिया। इसके चलते दूरदराज से मां पूर्णागिरि के दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बूम पार्किंग स्थल को लेकर वन और राजस्व विभाग में उपजे विवाद के बीच दायर एक जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय ने बूम में वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाई है। इसके चलते मेला प्रशासन को इस बार नायकगोठ राजस्व क्षेत्र में नया पार्किंग स्थल बनाना पड़ा है। बताया गया कि नया पार्किंग स्थल बनने के बाद भी दूरदराज से आए कई श्रद्धालु निजी बसों और निजी वाहनों से बूम पार्किंग स्थल पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को वहां खड़े वाहनों को वन कर्मियों ने खड़ेद कर पार्किंग स्थल से बाहर कर दिया। मजबूरन श्रद्धालुओं को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर वहीं विश्राम करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed