फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest Department does not have details of roads being cut from MLA fund

वन विभाग के पास नहीं है विधायक निधि से कट रही सड़कों का ब्यौरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Forest Department does not have details of roads being cut from MLA fund
चंपावत। जिले में वन विभाग के पास विधायक निधि से कट रही विभिन्न सड़कों के संबंध में कोई भी ब्योरा उपलब्ध नहीं है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई जानकारी में यह खुलासा हुआ है। विभाग की ओर से प्रभाग स्तर पर सड़कों के निर्माण के लिए कोई अनापत्ति जारी नहीं की गई है, जबकि कई स्थानों पर विधायक निधि से सड़कों के निर्माण का कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीआईसी चौक निवासी हरीश चंद्र तिवारी ने आरटीआई में विधायक निधि से बनाई जा रही पुनाबे-गड़कोट सड़क पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के साथ ही विधायक निधि में निर्माणाधीन अन्य सड़कों के लिए वन विभाग की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाणपत्रों की सूचना मांगी थी। इस पर विभाग की ओर से उपलब्ध कराई सूचना में कहा गया है कि पुनाबे-गड़कोट सड़क के निर्माण से संबंधित कोई अभिलेख विभाग के पास नहीं है। इसकी कोई अनुमति अथवा अनापत्ति नहीं दी गई है। वन विभाग के लोक सूचना अधिकारी हरीश चंद्र जोशी के अनुसार प्रभाग स्तर पर विधायक निधि से बनाई जा रही सड़कों के लिए कोई अनापत्ति नहीं दी गई है। बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र के सड़क निर्माण के प्रकरण प्रभाग के संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed