{"_id":"66293f477cfca8d23d0be277","slug":"forest-department-could-not-reach-forest-smugglers-champawat-news-c-229-1-shld1026-107685-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वन तस्करों तक नहीं पहुंच सका वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वन तस्करों तक नहीं पहुंच सका वन विभाग
Wed, 24 Apr 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 24 Apr 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के आदर्श कॉलोनी बोट हाउस के पास बेखौफ वन तस्करों की ओर से देवदार वृक्षों पर कुल्हाड़ी चलाकर उसे सुखाने का प्रयास करने वाले आरोपियों तक पहुंचने में वन विभाग नाकाम है। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद वन विभाग के हाथ खाली हैं।
करीब 20 दिन पूर्व वन तस्करों ने आदर्श कॉलोनी में बोट हाउस में 15 देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाकर उसे सुखाने का प्रयास किया था। लोगों की शिकायत के बाद पहुंचे राजस्व और वन कर्मियों ने मौका मुआयना किया। एसडीएम रिंकू बिष्ट के निर्देश पर वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था लेकिन वन विभाग की कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई। वन विभाग के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले गए, लेकिन अंधेरा होने के कारण सीसीटीवी में कोई फुटेज नहीं मिल पाई। विभाग आरोपियों की तलाश कर रहा है। संवाद