फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   For Khatima: A fine of Rs 9.10 lakh and four months' imprisonment in a cheque bounce case.

खटीमा के लिए::: चेक बाउंस के मामले में 9.10 लाख का अर्थदंड और चार माह का कारावास

Sat, 28 Mar 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 28 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
For Khatima: A fine of Rs 9.10 lakh and four months' imprisonment in a cheque bounce case.
बनबसा (चंपावत)। टनकपुर की सिविल जज प्रियांशी नगरकोटी की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए चार माह का साधारण कारावास और 9.10 लाख रुपये देने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

सिविल जज की अदालत में साक्ष्यों को देखने और गवाहों को सुनने के बाद दोषी खटीमा निवासी रमेश सिंह चौहान को चार माह का साधारण कारावास और 9.10 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड जमा न करने पर उसे एक माह का साधारण कारावास भोगना होगा। न्यायालय ने दोषी को पीड़ित राहुल मौर्या को नौ लाख रुपये प्रतिकर के रूप में देने और 10 हजार रुपये का अर्थदंड राज्य सरकार के खाते में जमा कराने का आदेश भी सुनाया।
विज्ञापन


बनबसा वासी राहुल मौर्या पुत्र जगदीश मौर्या ने वर्ष 2018 में एक जमीन खरीद पर खटीमा अमाऊ निवासी रमेश सिंह चौहान को 8.75 लाख रुपये की रकम सौंपी थी। बाद में सौदा हुई जमीन वर्ग चार की निकलने पर पैसे वापस करने का समझौता हुआ लेकिन लंबे समय बाद तक पैसे वापस नहीं किए गए। नोटिस दिए जाने के बाद रमेश सिंह ने 16 अगस्त 2024 में राहुल को 8,75,000 रुपये का चेक सौंपा। राहुल ने 21 अगस्त 2024 को चेक टनकपुर केनरा बैंक में अपने खाते में जमा कराने को दिया। बाद में बैंक ने चेक बाउंस होने की जानकारी दी। रमेश सिंह चौहान के पैसे वापस नहीं करने पर राहुल ने 30 सितंबर 2024 को न्यायालय सिविल जज टनकपुर में वाद दायर किया। जिस पर न्यायालय ने 24 मार्च को फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed