फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Football Match in Lohaghat

विवेकानंद ने रमन एकादश को पराजित कर ट्राफी में जमाया कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Football Match in Lohaghat
लोहाघाट जीआईसी में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को बधाई देती खंड ? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी में आयोजित अंतर विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में पेनाल्टी शूट आउट के जरिये विवेकानंद एकादश ने रमन एकादश को 2-1 गोलों से पराजित कर ट्रॉफी में कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विवेकानंद एकादश और रमन एकादश की टीमों के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सोनी मेहरा और विशिष्ट अतिथि युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, अभिभावक संघ के मदन सिंह बोरा ने इस मुकाबले का शुभारंभ किया। बीईओ ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ खेलों से जोड़ने के लिए प्रधानाचार्य श्याम चौबे के प्रयासों की सराहना की। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने दर्शकों को रोमांचित किया। निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। रेफरी दीपक भट्ट ने पेनाल्टी शूटआउट का निर्णय लिया। इसमें विवेकानंद एकादश ने रमन एकादश को 2-1 गोलों से पराजित कर ट्रॉफी जीती। विजेता और उप विजेता टीमों को छात्र और विद्यालय कल्याण समिति की ओर से ट्रॉफी दी गई। आयोजन में नवीन उप्रेती, तनुजा राय, नवीन पांडेय, बीके सिंह, राजेंद्र गिरी, भगवान जोशी, प्रकाश राम टम्टा, वीरपाल सिंह, बबीता बोरा, मुकेश जोशी, हरीश पंगरिया आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed