बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी स्व. मनोज चंद की स्मृति रविवार से आनंदपुर में दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट शुरू हो गया है। पहले दिन आठ मुकाबले हुए। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
आनंदपुर मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ समाज सेविका रेखा देवी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मैदान में खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी। पहले दिन हुए मुकाबलों में गढ़ीगोठ ने चंदनी को 5-4, बनबसा स्टेडियम ने चंदनी बी को 3-0 से, सैलानीगोठ ने खटीमा देवभूमि को 4-1 से, आनंदपुर ए ने आनंदपुर बी को 4-1 से, खटीमा ने तिगरी खटीमा को 2-1 से, टनकपुर स्टेडियम ने मनिहारगोठ को 4-0 से, बनबसा स्टेडियम ने यंग स्टार खटीमा को 5-0 से और मनोज क्लब ने पचपकरिया को 5-0 से हराकर टूर्नामेंट में अगले चक्र में प्रवेश किया है। आयोजक कमटी के अशोक चंद ने बताया कि सोमवार को अन्य मैचों के बाद फाइनल मैच के साथ टूर्नामेंट का समापन होगा। आयोजन में पूर्व जिपं सदस्य गोविंद सामंत, बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह ज्याला आदि सहयोग दे रहे हैं।