{"_id":"654e60c7094c59186a0a5796","slug":"food-safety-department-took-food-samples-from-nine-places-champawat-news-c-229-1-shld1009-3292-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने नौ स्थानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने नौ स्थानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
Fri, 10 Nov 2023 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में मिठाई की दुकान का निरीक्षण करती वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी। संवाद
दीपावली पर तेज हुई खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विभिन्न खाद्य सामग्रियों की दुकानों में बड़े पैमाने पर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य अभिहीत अधिकारी एके मिश्रा और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में चंपावत जिला मुख्यालय में चलाए गए अभियान के तहत मिठाई, परचून और खाद्य पदार्थों की दुकानों में छापेमारी कर मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर दुकानदारों को निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यालय की पांच और लोहाघाट की चार दुकानों से विभिन्न प्रकार के खाद्य तेल, मिठाई, मावे आदि के नमूने लिए गए। जिन्हेंं परीक्षण के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जाएगा।