{"_id":"5d35bb1b8ebc3e6d0d0e4dca","slug":"food-champawat-news-hld349865675","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी पाए जाने पर तीन दुकानदारों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी पाए जाने पर तीन दुकानदारों को नोटिस जारी
विज्ञापन
चंपावत में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को जिला मुख्यालय चंपावत से लेकर मुडियानी तक होटल और ढाबों में छापा मारा। इस दौरान मिठाई की तीन दुकानों में गंदगी पाए जाने पर तीनों दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। कई स्थानों पर बासी और खुले में बिक रही खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया। सभी दुकानदारों को केवल ताजी खाद्य सामग्री ही बेचने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों, बेकरी और ढाबों का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान चाट-पकोड़ी बेचने वाले सभी दुकानदारों को खाद्य सामग्री को जाली में ढंक कर रखने, किचन में हेड केप और ग्लब्ज का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। एक बेकरी में गंदगी के कारण करीब 50 किलोग्राम खाद्य सामग्री और मुडियानी में एक होटल में खुले में बेचे जा रहे समोसों को नष्ट कराया गया। सभी होटल और रेस्टोरेंट स्वामियों को किचन में विशेष साफ-सफाई बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि गंदगी पाए जाने पर चंपावत बाजार के तीन दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के कमल सिंह आदि भी मौजूद रहे।