फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Flood will not ruin crop

Champawat News: बाढ़ से बर्बाद नहीं होगी फसल, भू-कटाव रोकने के होंगे इंतजाम

Wed, 22 Feb 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 22 Feb 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Flood will not ruin crop

विज्ञापन
चंपावत। लधिया घाटी क्षेत्र को इस साल मानसून में बाढ़ से राहत मिल जाएगी। भू-कटाव रोकने के लिए यहां 11 करोड़ रुपये की लागत से तीन ग्राम पंचायतों में तेजी से बाढ़ सुरक्षा के काम चल रहे हैं। दो महीने के भीतर 55 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। बाकी कार्य 31 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।

लधिया घाटी धान, गेहूं से लेकर खेती के लिए प्रसिद्ध है लेकिन लधिया और रतिया नदी के उफान पर आने पर बाढ़ से खेती बर्बाद हो जाती है। पिछले दो दशक में बाढ़ से फसलों की बर्बादी और लधिया घाटी की 300 नाली खेती योग्य जमीन के अलावा बड़े पैमाने पर भू-कटाव हो चुका है। मुख्य रूप से घाटी की तीन ग्राम पंचायतें गागरी, कुलियाल गांव और परेवा प्रभावित होती रही हैं। इस साल बारिश के मौसम से पहले लधिया घाटी में बाढ़ सुरक्षा के स्थायी बंदोबस्त हो जाएंगे। इसके मद्देनजर 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाढ़ से बचाव के लिए योजना का एलान किया था। तीनों ग्राम पंचायतों में 1280 मीटर की बाढ़ सुरक्षा दीवार के अलावा नाले का निर्माण होना है। करीब 55 प्रतिशत काम पूरा भी हो चुका है।
विज्ञापन



लधिया घाटी में बाढ़ सुरक्षा के कार्यों की लागत और प्रगति एक नजर में
गागरी ग्राम पंचायत: 430 मीटर सुरक्षा दीवार, लागत 407.37 लाख रुपये। 50 प्रतिशत काम पूरा हुआ।
कुलियालगांव ग्राम पंचायत: 425 मीटर सुरक्षा दीवार, लागत 402.63 लाख रुपये। 40 प्रतिशत काम पूरा हुआ।
परेवा ग्राम पंचायत: 425 मीटर सुरक्षा दीवार के अलावा 180 मीटर सुरक्षा दीवार की ऊंचाई बढ़ेगी, लागत 306.52 लाख रुपये। 95 प्रतिशत काम पूरा हुआ।

लधिया घाटी में लधिया नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। 11 करोड़ रुपये से होने वाले यह काम 31 मार्च तक पूरे कराने का लक्ष्य है। - आरडी भट्ट, एई, सिंचाई विभाग, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed