{"_id":"6532c68cd76a3000bf029bc6","slug":"flood-protection-work-started-in-jhalakudi-tanakpur-news-c-229-1-shld1009-2759-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: झालाकुड़ी में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: झालाकुड़ी में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू
Fri, 20 Oct 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चल्थी के पास झालाकुड़ी क्षेत्र के लोगों को अगले डेढ़ साल में बाढ़ और भूकटाव से निजात मिल जाएगी। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुपालन में सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को वहां बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कर दिया। सिंचाई विभाग के एई आरके यादव ने बताया कि 2.97 करोड़ रुपये से बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान नोडल अधिकारी ने क्षेत्र की जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने कई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन से निर्देशित किया। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, ग्राम प्रधान मान सिंह, पूर्व प्रधान जोगा सिंह, जीवन बोहरा, दीवान सिंह, नारायण सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन