{"_id":"669d565ba3720c96650a6c14","slug":"flood-coming-due-to-construction-work-of-road-to-nepali-dryport-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-103820-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नेपाली ड्रायपोर्ट तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य से आ रही बाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नेपाली ड्रायपोर्ट तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य से आ रही बाढ़
Mon, 22 Jul 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के नागरिकों ने केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बनबसा में भारत-नेपाल के बीच निर्माणाधीन सड़क से क्षेत्र में बाढ़ आने की समस्या बताई। उन्होंने इसका समाधान कराने की मांग की। लिखा कि क्षेत्र में बाढ़ आने के साथ ही कृषि भूमि बंजर होने के कगार पर पहुंच गई है।
ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने पूर्व में बनाए गए नक्शे, एलाइनमेंट व स्टीमेट पर पुनः विचार करने, राजस्व विभाग के अभिलेखों का अवलोकन कर मार्ग निर्माण शुरू करने, बरसाती पानी निकासी को सड़क निर्माण के लिए मिट्टी और रेत भरान पर रोक लगाने, डूब क्षेत्र होने से सड़क की जगह जगबूड़ा पुल से शारदा नहर पार कर पूर्वी छोर तक फ्लाईओवर निर्माण करने, उक्तमार्ग से ग्रामीणों के आवागमन को संपर्क मार्ग निर्माण कराने आदि की मांग उठाई। कहा कि आठ जुलाई की भीषण बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई सड़क निर्माण कार्यदायी संस्था से कराई जाए। ज्ञापन में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, ग्रामप्रधान सुमन चंद, विनीता राना, दीपक प्रकाश चंद, महेश मुरारी, बीडीसी सदस्य निर्मला देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।