{"_id":"604916f18ebc3ed83026c8d8","slug":"five-year-old-girl-dies-after-being-crushed-by-a-tractor-trolley-tanakpur-news-hld4177411150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर पांच साल की बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर पांच साल की बालिका की मौत
विज्ञापन
मासूम बेटी की मौत पर बदहवाश जमीन पर लेटा पिता और रोती-बिलखती मां।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदा खनन क्षेत्र में ऊबड़-खाबड़ मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली के उछलने से इस पर सवार पांच वर्षीय बालिका छिटककर इसके टायरों के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भागे वाहन चालक कोे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्ची के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बेटी की मौत से उसके माता-पिता बेसुध हैं।
सीतापुर (यूपी) के रामकोट थाना क्षेत्र के बेहरगोड़ गांव निवासी मूल चंद अपनी पत्नी, बेटी और रिश्तेदारों के साथ मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए टनकपुर आए थे। दर्शन करने के बाद वे बुधवार की दोपहर यहां शारदा खनन में मजदूरी करने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए खनन क्षेत्र में जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली खनन क्षेत्र की ओर जा रही थी तो मूलचंद का साला उनकी पांच वर्षीय बेटी गुड़िया को लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार हो गया।
बताया जा रहा है कि खनन क्षेत्र में ऊबड़-खाबड़ मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली उछली तो गुड़िया छिटककर ट्रैक्टर के पिछले टायर के नीचे आ गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सूचना पर बूम चौकी इंचार्ज राधिका भंडारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, खटीमा निवासी ट्रैक्टर चालक (वाहन स्वामी) हरीश प्रसाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।