फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five solar handpumps will be installed before Holi in Purnagiri Dham

Champawat News: पूर्णागिरि धाम में होली से पहले लगेंगे पांच सोलर हैंडपंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Five solar handpumps will be installed before Holi in Purnagiri Dham
पूर्णागिरी धाम में हैंडपंप लगाने को लेकर स्थलीय निरीक्षण करते समिति के पदाधिकारी एवं अधिकारी। स - फोटो : CHAMPAWAT
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में पांच सोलर हैंडपंप के लिए स्थान चयनित कर लिए गए हैं। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति और जल संस्थान के अधिकारियों ने संयुक्त मुआयने में इन स्थानों को अंतिम रूप दिया। ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर मार्ग पर रानीघाट, हनुमान चट्टी, सिंहमुखी चट्टान, सेलागाड़ और पार्किंग स्थल के पास ये हैंडपंप लगाए जाएंगे। हैंडपंप अगले वर्ष होली बाद मार्च से शुरू होने वाले मेले से पहले लग जाएंगे।
विज्ञापन

लादीगाड़ से मुख्य मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना और बावलीगाड़ से बूम पेयजल योजना के लिए भी स्थलीय भ्रमण किया गया। साथ ही भैरव मंदिर से यात्रियों की सुविधा और पुलिस प्रशासन के आवासीय शौचालय व स्नानगृह के लिए पानी का एक-एक कनेक्शन देने पर सहमति बनी। इसके अलावा मेले में पेयजल की पुख्ता व्यवस्था के लिए कई अन्य उपाय करने पर जोर दिया गया। मुआयने करने के दौरान मंदिर समिति के सचिव नीरज पांडेय के अलावा जल संस्थान के एई बीएस कुआर्बी, किशन चंद्र, कमला जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed