फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five people injured in bee attack, two in critical condition

Champawat News: मधुमक्खियों के हमले में पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in bee attack, two in critical condition
टनकपुर (चंपावत)। नगर के आमबाग रोड पर मधुमक्खियों के हमलावर होने से काफी देर तक अफरातफरी मच गई। मधुमक्खियों ने पांच लोगों को डंक मारा। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उप जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में इलाज किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उप जिला अस्पताल के डाॅ. आफताब अंसारी ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे मधुमक्खी के डंक मारने से हालत बिगड़ने पर नयागोठ निवासी भवान सिंह बिष्ट (55) और ककराली गेट निवासी गणेश सिंह (42) को अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

दोनों का आपातकालीन कक्ष में इलाज किया गया जबकि तीन अन्य का प्राथमिक उपचार कर ओपीडी से ही छुट्टी दे दी गई।
अस्पताल में भर्ती भवान सिंह ने बताया कि वह आमबाग रोड से गुजर रहे थे तभी कार्की फार्म के पास अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों को भी डंक मारने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed