फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five notices for not providing proper fire protection

अग्नि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था न करने पर पांच को नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Five notices for not providing proper fire protection
लोहाघाट में दुकान का निरीक्षण कर आगजनी की घटनाओं से निपटने के पुख्ता बंदोबस्त करने की व्यापारी क? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। दीपावली पर्व को देखते हुए फायर ब्रिगेड की ओर से लोहाघाट और देवीधुरा में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था न करने वाले पांच व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने देवीधुरा और लोहाघाट नगर में अग्नि सुरक्षा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण लिया। एफएसएसओ ने बताया कि लोहाघाट नगर और देवीधुरा में कई व्यापारियों की दुकानों में अग्नि सुरक्षा के लिए मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं थी। इस मौके पर दुकानों में अग्नि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था न करने वाले पांच व्यापारियों को नोटिस थमाया गया है। एफएसएसओ थापा ने दीपावली को देखते हुए गैस रिफलिंग, कपड़ा और रजाई गद्दे के व्यापारियों को विशेष सतर्कता बरतते हुए आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन उपकरण लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने देवीधुरा में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश चम्याल और लोहाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय से भी सहयोग की अपील की। टीम में जगदीश तिलाड़ा, भूपेेंद्र सिंह, भरत बोहरा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed