फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   First commercial aircrafts landed at Nainesaini airstrip

नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरा पहला व्यावसायिक विमान

Thu, 17 Jan 2019 11:15 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत Published by: kamlesh kamlesh Updated Thu, 17 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
First commercial aircrafts landed at Nainesaini airstrip
पिथौरागढ़ से यात्रियों को लेकर पंतनगर रवाना होता हवाई जहाज। - फोटो : AMAR UJALA
नैनीसैनी हवाईपट्टी से बहुप्रतीक्षित व्यावसायिक उड़ान बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। पहली फ्लाइट से प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत सहित कुल छह यात्री नौ सीटर विमान से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचे। इन सभी यात्रियों का फूल मालाओं और छोलिया नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया गया।  
विज्ञापन


हेरिटेज एविएशन का नौ सीटर विमान सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरा। इस विमान से पहुंचे प्रदेश के वित्तमंत्री प्रकाश पंत, लक्ष्मीनारायण मंदिर पिथौरागढ़ निवासी शेखर सिंह थापा, मंजू, भूमिका थापा, मुनस्यारी निवासी सत्येंद्र सिंह और हेरिटेज एविएशन के दिल्ली निवासी आलोक सिंह के अलावा  फ्लाइट के पायलट कैप्टन अनूप काचरु और कैप्टन विवेक पूनिया का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। महिलाओं ने परंपरागत परिधानों में सभी यात्रियों को टीका लगाया। टर्मिनल हाउस से बाहर आने पर सभी यात्रियों का छोलिया नर्तकों ने स्वागत किया गया। वित्त मंत्री प्रकाश पंत को पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, भाजपा महामंत्री गिरीश जोशी, गोपू महर, महिमन कन्याल, पुष्कर भाटिया, राजेंद्र जोशी, नरेश जोशी, जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदांडे, एसडीएम एसके पांडेय, हेरिटेज के आपरेशनल मैनेजर सुभाष अंथवाल, सीओ विमल आचार्य, थानाध्यक्ष केसी आर्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री पंत को डोली में बिठाया 
पिथौरागढ़। हवाई सेवा शुरू होने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत का डोली में बिठाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलों से डोली को सजाकर हवाई पट्टी के टर्मिनल हाउस के बाहर रखा था। पहली फ्लाइट से पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद वित्त मंत्री को डोली में बिठाया गया।  

कोट....
- नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित व्यावसायिक उड़ान शुरू हो गई है। फ्लाइट नियमित चलेगी। बुधवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। अधिक यात्री मिलने पर फ्लाइट बढ़ाई जाएगी। अभी पंतनगर से दिल्ली के लिए भी उड़ान योजना के तहत विमान सेवा संचालित हो रही है। पिथौरागढ़ के लोगों को यह सेवा भी न्यूनतम किराए में मिलेगी। सीमांत के यात्रियों को पूरे देश से जुड़ने का मौका मिल जाएगा। 
- प्रकाश पंत, वित्त मंत्री।  

टाइम लाइन......
 देहरादून से यात्रियों को लेकर नौ सीटर विमान सुबह 10:22 बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरा।
- विमान 11:45 बजे नौ यात्रियों को लेकर पंतनगर के लिए रवाना हुआ। 
-12:44 बजे विमान पंतनगर से यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ पहुंचा। 
- एक बजकर पांच मिनट पर विमान देहरादून के लिए उड़ा।

लैंडिंग के लिए काफी अनुकूल है मौसम 
 विमान के पायलट कैप्टन अनूप काचरु और कैप्टन विवेक पूनिया ने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास मौसम विमान की लैंडिंग के लिए काफी अनुकूल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed