फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire in the forests of Edakot lohaghat

Uttarakhand Forest Fire: ईड़ाकोट के जंगलों में लगी आग, वन संपदा को नुकसान; घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Fri, 16 May 2025 05:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 16 May 2025 05:03 PM IST
सार

ईड़ाकोट के जंगलों में अचानक आग लगने से जंगलों और वन्य जीवों को नुकसान हो गया। वन विभाग और लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Fire in the forests of Edakot lohaghat
जंगल में लगी आग

विस्तार

ब्लॉक लोहाघाट के ईड़ाकोट के जंगलों में अचानक आग लगने से जंगलों और वन्य जीवों को नुकसान हो गया। वन विभाग और लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

ईड़ाकोट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चीड़ के जंगलों में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विभागीय कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे।

विज्ञापन


आग से जंगल को कुछ नुकसान हुआ है, हालांकि बड़ा नुकसान होने से बच गया। पर्यावरणविद् गणेश पुनेठा ने जंगलों में आग लगाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की है। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि जंगलों में आग से संबंधित किसी भी गतिविधि से बचें और यदि किसी को आग लगने की जानकारी मिले तो तुरंत विभाग को सूचित करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed