{"_id":"5b0aeda04f1c1bb26e8b4e74","slug":"fire-in-the-forest-near-the-dm-house-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास के पास जंगल में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास के पास जंगल में लगी आग, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sun, 27 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
चंपावत पूल्ड आवास से सटे तिलौन जंगल में लगी आग बुझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम आवास से महज डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित पुनेठी वन पंचायत का जंगल आग से धधक उठा। 0.75 हेक्टेयर क्षेत्रफल वन आग की चपेट में आ गया। आग बुझाने के लिए 13 किमी. दूर लोहाघाट से दमकल वाहन को बुलाया गया। हालांकि दमकल के वाहन का प्रयोग करने की नौबत नहीं आई। उससे पूर्व ही पीएसी, पुलिस, अग्निशमन और वन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।
चंपावत के वन क्षेत्राधिकारी केसी तिवारी ने बताया कि रविवार पूर्वाह्न डीएम आवास से महज डेढ़ सौ मीटर दूर पुनेठी वन पंचायत के जंगल में आग लग गई। आनन फानन में 13 किलोमीटर दूर लोहाघाट से अग्निशमन वाहन को आग बुझाने के लिए बुलाया गया। पीएसी, पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग बुझाने का काम शुरू किया। सूचना मिलते ही एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल भी मौके पर पहुंचे। तकरीबन आधे घंटे बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। हालांकि दमकल के वाहन से आग बुझाने की नौबत नहीं आई।
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग से 0.75 हेक्टेयर वन पंचायत जंगल खाक हो गया। आग बुझाने वालों में प्रतिसार निरीक्षक आरएम पांडे, एसआई पीडी भट्ट, मोहन, प्रेम, अग्निशमन प्रभारी मोहन सिंह थापा, मुकेश सिंह, वासुदेव, राजेश, प्रमोद कुमार, पीएसी के नवीन मर्तोलिया, दीपक गिरी, आनंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, वन विभाग के चतुर सिंह, घनश्याम, जीवन, दिनेश भट्ट, राजेंद्र कुमार और नारायण सिंह ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
आग बुझाने में फारेस्ट गार्ड के हाथ झुलसे
चंपावत। बडोली के जंगल में लगी आग को बुझाने में फारेस्ट गार्ड आग की चपेट में आ गया। पीड़ित फारेस्ट गार्ड के हाथ झुलस गए। साथी कर्मचारियों ने घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाया। डीएफओ केएस बिष्ट ने बताया कि फारेस्ट गार्ड प्रकाश गिरी रविवार को बडोली के जंगल में लगी आग बुझा रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ झुलस गए।
धुंध छाने से श्रद्धालु और स्थानीय लोग हलकान
रीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी के जंगलों में आग लगने से चारों तरफ धुंध छाई हुई है। स्थानीय लोगों के अलावा रीठासाहिब के जोड़ मेले में आए श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिख श्रद्धालुओं ने बताया कि धुंध से अधिक दूरी तक नहीं दिखाई पड़ रहा है। साथ ही कई श्रद्धालुओं ने आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई होने की बात कही।
रात भर आग से सुलगते रहे पाटी के जंगल
चंपावत। पाटी ब्लाक में वनों में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते शनिवार की रात भिंगराड़ा के गोली, बिरगुल, टाक खंदक, मानादेवी, कूंण, चखड़िया और पाटी के गूम प्याली, मैरोली, गरसाड़ी और बिगराकोट के जंगल सुलगते रहे। इन इलाकों में वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
कोट
आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। चंपावत वन प्रभाग के जंगलों में आग लगने की 60 घटनाएं हो चुकी है। जिससे अब तक 100 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ गया है। केएस बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी, चंपावत।