फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire in Lohaghat Shop

Champawat News: सिलिंडर में रिसाव से मिठाई के गोदाम में लगी भीषण आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fire in Lohaghat Shop
लोहाघाट में स्टेशन बाजार में मिठाई की दुकान के गोदाम में आग लगने के बाद जमा भीड़। संवाद - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। रिसाव के बाद गैस सिलिंडर में धमाका होने से मोटर स्टेशन में स्थित मिठाई की दुकान के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में काम कर रहे दो कारीगरों के हाथ झुलस गए। गोदाम में बनी मिठाइयां, बर्तन के अलावा पास की फोटो कलर लैब की दुकान में लाखों रुपये का सामान जल गया। धमाके की आवाज से आसपास रह रहे लोगों में चीख पुकार मच गई। दमकल कमियों ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगर के स्टेशन बाजार स्थित चंद्रा स्वीट्स के चौथे मंजिल में स्थित मिठाई के गोदाम में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गैस सिलिंडर में रिसाव होने से आग भड़क गई। सिलिंडर फटने के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे गोदाम से लगे बोहरा कलर फोटो लैब में भी आग लग गई। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

आग लगते ही गोदाम में काम कर रहे कारीगर जैसे-तैसे जान बचाकर बाहर निकले। गोदाम से धुआं उठता देख लोग दुकान की ओर भागे। चंद्रा स्वीट्स के स्वामी चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि आग से गोदाम में करीब 80 हजार का नुकसान हुआ है। बोहरा कलर लैब के स्वामी कुंवर सिंह बोहरा ने बताया कि उनके मिक्सर, कंप्यूटर, प्रिंटर, कैमरा, स्केनर आदि के जलने से करीब पांच लाख और भवन स्वामी को भी लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना पर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, एसओ मनीष खत्री, पप्पू वर्मा, नवीन मुरारी, सचिन जोशी, सतीश मुरारी आदि ने आग बुझाने में सहयोग किया। यातायात कर्मी हेम माहरा ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मियों की तत्परता से बचा हादसा
लोहाघाट (चंपावत)। गोदाम के आसपास कई दुकानें एवं आवासीय भवन थे। पास ही कबाड़ की दुकान भी थी। गैस सिलिंडर के फटने के बाद उसमें निकली चिंगारियों को देखकर लोग सहम गए। दमकल कर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पाया जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। दमकल टीम में एनएसएसओ श्याम बहादुर थापा, सुनील जोशी, भैरव सिंह, भरत बोहरा, जगदीश तिलाड़ा, राजेश खर्कवाल कुंदन सिंह, राजेंद्र नाथ, भरत बोहरा, राजेंद्र जोशी, गौरव कुमार आदि शामिल थे।

आग की चपेट में आने से घास के 10 लुट्टे जले
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई खैंसकांडे के प्रधान भुवन चौबे ने बताया कि मंगलवार देर शाम गांव के ईश्वरी दत्त तिवारी और भुवन चंद्र तिवारी के घास के 10 लुट्टों में आग लग गई। लोगों ने घास को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्राम प्रधान ने बताया कि पीड़ित परिवार को करीब 60 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। बुधवार को मौके पर पहुंचे तहसीलदार विजय गोस्वामी और राजस्व उपनिरीक्षक राकेश पंगरिया ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed