फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire in jungle.

Champawat News: पूणागिरि मार्ग के जंगल में लगी आग

Sat, 29 Apr 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 29 Apr 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fire in jungle.
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मार्ग के जंगल में अचानक आग लग गई। अग्निशमन की टीम ने आग बुझा दी। घटना बीते शुक्रवार की रात की है। पूर्णागिरि धाम के तीर्थयात्रियों की आवाजाही के बीच शुक्रवार रात करीब आठ बजे उचौलीगोठ पार्किंग से लगे जंगल में अचानक आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन

लीडिंग फायरमैन श्याम सिंह ने बताया कि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो हवा के कारण आग और अधिक फैलती। उन्होंने बताया कि मिनी हाईप्रेशर होज रील से पानी का छिड़काव करने के साथ ही पेड़ों की टहनियां तोड़कर बीटिंग तरीके से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने वाली टीम में चालक श्याम सिंह के अलावा फायरमैन त्रिभुवन, शीशराम, सुनील कुमार शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed