फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire broke out in Kiskot forest, extinguished in one and half hours

Champawat News: किसकोट के जंगल में लगी आग, डेढ़ घंटे में बुझाई गई

Sat, 05 Apr 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 05 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Kiskot forest, extinguished in one and half hours
चंपावत में किसकोट के जंगल में लगी आग बुझाता अ​ग्निशमन कर्मी। स्रोत : आपदा
चंपावत। गर्मी बढ़ने के साथ ही कुमाऊं के जंगल धधकने शुरू हो गए हैं। जिला मुख्यालय से करीब सात किमी दूर किसकोट के जंगल में भीषण आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। वन कर्मी, अग्निशमन और ग्रामीणों ने किसी तरह घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को किसकोट के घने जंगल से धुंआ उठता नजर आया। पल्सों निवासी राजेंद्र जोशी ने इसकी सूचना आपदा और वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग के कर्मी और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच गई। टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और कड़ी मशक्कत कर करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


हालांकि देर शाम को भी किसकोट के जंगल क्षेत्र से धुंआ उठता नजर आया। वन रेंजर डीसी जोशी ने बताया कि सूचना पर वनकर्मियों को तुरंत मौके के लिए रवाना कर दिया गया था। उन्होंने लोगों से वनों में आग नहीं लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed